रुद्रपुर: ई-रिक्शा चालक को रोककर लूटे हजारों रुपये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आवास विकास चौकी इलाके में ई-रिक्शा चालक को रोककर हजारों रुपये की नकदी लूटने और मारपीट कर चोटिल करने का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर मार्ग निवासी इंदल सिंह ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। आरोप था कि 21 जनवरी को वह जगतपुरा ट्रांजिट कैंप में मकान मालिक के कहने पर किरायेदारों से 20 हजार रुपये की नकदी लेकर लौट रहा था। इस बीच वह आवास विकास अटारिया मार्ग पुलिस लाइन के समीप पहुंचा तो उसी मार्ग से कलश यात्रा निकल रही थी। यात्रा को देखकर उसने ई-रिक्शा सड़क किनारे खड़ा कर दिया।

इस बीच पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और बाइक सवारों ने तीसरे व्यक्ति के कहने पर हाथापाई शुरू कर दी। आरोप था कि हमलावर ने मारपीट कर चोटिल कर दिया और जेब में रखी बीस हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। शोर मचाने की कोशिश की तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। चालक ने मामले की शिकायत आवास विकास पुलिस चौकी से की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार