Unnao News: सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई छोटे लोहिया की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने पण्डित जनेश्वर मिश्र के दिखाये रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई छोटे लोहिया की पुण्यतिथि।

उन्नाव में सपा कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने पण्डित जनेश्वर मिश्र के दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव में सोमवार को शुक्लागंज राजधानी मार्ग सब्जी मण्डी  स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पण्डित जनेश्वर मिश्र (छोटे लोहिया)  की पुण्यतिथि मनाई गयी। जहां सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये और सभी सपा कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। बता दें कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि पण्डित जनेश्वर मिश्र समाजवादी पार्टी के पुरोधा थे।

समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके दृढ निष्ठा के कारण वे छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध थे। वे कई बार लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहे। वे अनेकों बार केन्द्र में मन्त्री रहे। सात बार केन्द्रीय मंत्री रहने के बाद भी उनके पास न अपनी गाड़ी थी और न ही बंगला।

इनके नाम पर लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा सुन्दर पार्क सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के प्रेरणा से उत्तर प्रदेश के पूर्व युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा निर्माण कराया गया। पूर्व सपा उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ला ने कहा कि सभी लोग लोहिया जी के दिखाएं रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।

इस दौरान पूर्व नगर अध्यक्ष उमालाल यादव, राजन कनौजिया, फरहान अहमद, मुश्ताक खान, अनिल गिहार, इमरान खान, सर्वेश कुमार, इशांत तिवारी, मोहम्मद इरफान, मुख्तार खान, मोहम्मद शाहिद, विशाल गौतम, सीके लाल, अनिल, जे पी यादव, दिलीप यादव, सुरेश गौतम, राजा गिहार, शेरु रैनी, चुन्नीलाल, अनूप साहू, राहुल यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: प्राण-प्रतिष्ठा होते ही थिरकते आए नजर... दीप जलाकर बांटा प्रसाद, राममय हुआ जिला

संबंधित समाचार