Kanpur News: लकी ड्रा में नीतेश का होगा फ्री हेयर ट्रांसप्लांट, अमृत विचार अखबार रहा मीडिया पार्टनर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में लकी ड्रा में नीतेश का होगा फ्री हेयर ट्रांसप्लांट।

कानपुर, अमृत विचार। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दिन लाजपत नगर स्थित मरियमपुर स्कूल के सामने हेल्थ लाइन क्लीनिक्स में हेयर ट्रांसप्लांट के संबंध में एक लकी ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया पार्टनर अमृत विचार समाचार पत्र है। लकी ड्रा में लोगों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला। लकी ड्रा की घोषणा मुख्य अतिथि वीर सिंह ने की।

बताया कि सैकड़ों लोगों ने लकी ड्रा में आवेदन किया है, लेकिन लॉटरी शास्त्री नगर निवासी नीतेश तिवारी की लगी। अब क्लीनिक्स में उनका निशुल्क हेयर ट्रांसप्लांट किया जाएगा। नीतेश के अलावा कल्यानपुर के आशीष चंद्रा, ग्वालटोली के अब्दुल साजिद, फेथफुलगंज के मोहम्मद शाहीद, नौबस्ता तौधकपुर के योगेश सिंह व कैंट के किशोर का 50 प्रतिशत डिस्काउंट कर उनके बालों का इलाज किया जाएगा।

हेल्थ लाइन क्लीनिक्स के एमडी डॉ. विजितेंद्र कुंवर सिंह ने बताया कि अनियमित जीवनशैली, गलत खानपान खाने और पौष्टिक युक्त चीजों का सेवन नहीं करने की वजह से लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। इन वजहों से लोगों में बाल झड़ने व गंजेपन की समस्या भी अधिक बढ़ गई है।

उम्र से पहले पुरुषों के बाल सिर से झड़ रहे हैं। लेकिन ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। झगड़ते बालों को रोकने और गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए लाजपत नगर स्थित हेल्थ लाइन क्लीनिक्स में संपर्क कर सकते है। डॉ.वीके सिंह ने बताया कि इस दिव्य उपलक्ष्य पर बालों के मरीजों को इससे बेहतर उपहार नहीं दिया जा सकता था।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad News: प्रसव के बाद महिला की मौत, मायके वालों ने दहेज को लेकर लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार