रुद्रपुर: भानू सड़क हादसा प्रकरण में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। 20 जनवरी को डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत प्रकरण में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शांति कॉलोनी निवासी कमल कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को उसका भाई भानु प्रताप अपनी बाइक संख्या यूके-06 डब्लू-3913 से किसी कार्य को कर किच्छा से वापस घर की ओर लौट रहा था। अचानक शाम आठ बजे के करीब भदईपुरा के समीप डंपर संख्या यूपी-25 सीटी-4797 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी।

शिकायतकर्ता का कहना था कि चालक ने लापरवाही व तेज गति से भारी वाहन का संचालन किया। जिससे उसके भाई की मौत हुई है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार