बरेली: पटेल चौक पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की कांस्य प्रतिमा लगी, मेयर ने किया अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: अयूब खां चौराहा (पटेल चौक) पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की भव्य कांस्य प्रतिमा का गुरुवार को मेयर डा. उमेश गौतम ने अनावरण किया। उन्होंने कहा कि अब जनता भी इसे पटेल चौक के नाम से ही जाने और इसी नाम से सम्बोधित करे।

कहा कि स्काईवॉक का निर्माण पूरा होने के बाद पटेल चौक का रूप देखते ही बनेगा। अनावरण के समय भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, पूर्व पार्षद राजू मिश्रा, विशाल मेहरोत्रा, स्मार्ट सिटी के सहायक अभियंता सुशील सक्सेना सहित कई पार्षद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: गली में गेट लगाने का विरोध करने पर किया हमला, लगाए धार्मिक नारे

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज