अल्मोड़ा: पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को जिले की सोमेश्वर तहसील से गिरफ्तार किया है। मामला राजस्व क्षेत्र बिनोली तहसील भिकियासैंण का है। राजस्व क्षेत्र से मामला स्थानांतरित होने के बाद रेगुलर पुलिस ने यह कार्रवाई की। 

पुलिस के अनुसार बीती पांच जनवरी को एक सत्रह वर्षी नाबालिग ने राजस्व क्षेत्र बिनोली, तहसील भिकियासैंण में तहरीर दी कि भरत सिंह उर्फ लक्की ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जिस पर अरोपी के विरुद्ध एफआईआर पंजीकृत की गई थी। अपराध नाबालिग बालिका से संबंधित व गंभीर प्रवृति का होने पर विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को स्थानांतरित की गई।

एसएसपी अल्मोड़ा ने अभियोग की विवेचना तत्काल थाना सोमेश्वर की एसआई मोनी टम्टा के सुपुर्द कर दी। साथ ही, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते दिवस आरोपी भरत सिंह (20) उर्फ लक्की पुत्र स्व. प्रेम सिंह निवासी ग्राम चिनौनी, चौखुटिया, अल्मोडा को सोमेश्वर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में महिला एसआई मोनी टम्टा व हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार