कुवैत के अमीर के निधन पर भारत में एक दिन का राजकीय शोक
नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख सबा अल अहमद अल जबर अल सबा के निधन पर पूरे देश में 4 अक्टूबर को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। गृह मंत्रालय ने आज कहा कि कुवैत के अमीर शेख अल सबा का 29 सितम्बर को निधन हो गया था। दिवंगत नेता के …
नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख सबा अल अहमद अल जबर अल सबा के निधन पर पूरे देश में 4 अक्टूबर को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। गृह मंत्रालय ने आज कहा कि कुवैत के अमीर शेख अल सबा का 29 सितम्बर को निधन हो गया था।
दिवंगत नेता के सम्मान में केंद्र सरकार ने आगामी रविवार को देश भर में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। मंत्रालय ने कहा है कि उस दिन देश भर में सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और आधिकारिक तौर पर मनोरंजन का कोई आयोजन नहीं किया जाएगा।
