गणतंत्र दिवस पर विद्यालय से निकली भगवान राम की भव्य झांकी, छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री रामलला के अपने भव्य मंदिर में विराजमान होते ही पूरा देश राममय में झूम रहा है। तो वहीं इस बार 75 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर अयोध्या शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भगवान राम के गीतों पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस दौरान सड़क पर स्कूली प्रभात रैली में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई, और इसके साथ स्कूली छोटे -छोटे बच्चों ने हाथों में भगवान राम का झंडा लेकर औऱ पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी का मुखौटा पहनकर लोगों को प्रेरित किया। रैली के दौरान लोगों को झांकियां से बताया गया कि भगवान राम अयोध्या में आ गए हैं। 

वहीं विद्यालयों के प्रबंधक औऱ प्रधानाचार्य का कहना है कि इस बार का गणतंत्र दिवस राममय है, क्योकि श्रीराम जी अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुई है। जिसमे देशभक्ति के साथ-साथ श्रीराम जी के ऊपर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम रखे गए थे। प्रभु श्रीराम के पुनः अयोध्या आगमन को लेकर बहुत सारे गीतों पर सभी छात्र छात्राओं ने डांस करके श्रीराम के अयोध्या आगमन को लेकर स्वागत किया। 

उन्होंने कहा हम लोग ऐसी जन्मभूमि पर हैं जहां पर प्रभु श्री राम जी का जन्म हुआ। यहां पर देश-विदेश के लोग दर्शन करने के लिए आ रहे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री मोदी औऱ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की प्रशंसा की। इस दौरान विद्यालय प्रबंधक- प्रधानाचार्य ने सभी देश -प्रदेश को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

ये भी पढ़ें:-  लखनऊ: 75वें गणतंत्र दिवस पर पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबन्धक ने फहराया तिरंगा, परेड की ली सलामी

संबंधित समाचार