बिजनौर: 'राम मंदिर तोड़कर बनाएंगे बाबरी मस्जिद', विवादित VIDEO पोस्ट करने वाले युवक समेत तीन गिरफ्तार
बिजनौर। राम मंदिर और धर्म विशेष पर टिप्पणी करने वाले युवक समेत तीन लोगों को बिजनौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। युवक ने फेसबुक पर वीडियो पर पोस्ट कर आपत्तिजनक बयानबाजी की थी।
बता दें, यूपी में बिजनौर के धामपुर मोहल्ला नई सराय निवासी इरशाद अहमद ने 25 जनवरी को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, वीडियो में राम मंदिर को गिराकर बाबरी मस्जिद बनाने की बात कही थी। साथ ही गाली-गलौज की थी।
वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इरशाद अहमद और वीडियो बनाने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अब तीनों आरोपियों को जेल भेज रही है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर: सड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
