निक जोनस ने पहली बार मुंबई में किया परफॉर्म, झूम उठे फैंस...बोले- 'जीजू-जीजू'

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। अमेरिकी गायक निक जोनस और उनके भाई जो और केविन ने शनिवार रात यहां अपनी पहली प्रस्तुति में हजारों प्रशंसकों का दिल जीत लिया। ‘द जोनस ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय अमेरिकी बैंड ने ‘लोलापालूजा इंडिया’ के दूसरे संस्करण के पहले दिन दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में डेढ़ घंटे तक प्रस्तुति दी। इससे पहले तीनों ने मंच पर खूब धूम मचाया। 

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का जोशीला गाना ‘गल्लां गूडियां’ बजाया गया। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले निक को देखकर भीड़ ने पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘‘जीजू, जीजू’’ कहकर उन्हें पुकारा। प्रियंका से 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले निक ने विवाह कार्यक्रम के दौरान होने वाले संगीत समारोह का जिक्र करते हुए चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘भारत में यह हमारी पहली प्रस्तुति है। 

इसे ‘संगीत’ में नहीं गिना जाए।’’ उन्होंने भारत के साथ अपने ‘‘विशेष संबंध’’ के बारे में भी बात की। जब भीड़ ‘‘जीजू, जीजू’’ कहकर पुकारने लगी तो निक ने कहा, ‘‘एक परिवार के तौर पर हमारा इस देश के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद।’’ जोनस ब्रदर्स ने ‘सेलिब्रेट’, ‘सकर’, ‘व्हाट ए मैन गॉट्टा डू’, ‘क्लोज’ और ‘जेलेस’ सहित कई गाने पेश किए। निक ने पूरे दिन उत्साह बनाए रखने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें :- जापान में भूकंप के मध्यम स्तर के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 4.8 तीव्रता

संबंधित समाचार