लखनऊ : कब्ज और गैस्ट्राइटिस का कारण बन सकता है गाजर और चुकन्दर का जूस, जानें कितनी मात्रा है फायदेमंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। गाजर और चुकंदर का जूस बहत अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए। अधिक मात्रा में जूस का सेवन करने से कब्ज और गैस्ट्राइटिस की समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में इनका सेवन करने से बचना चाहिए। दिनभर में ढाई सौ से तीन सौ ग्राम जूस ही पीना चाहिए। यह जानकारी किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय की डाइटिशियन सुनीता सक्सेना ने दी है।

दरअसल, बहुत से लोग गाजर और चुकंदर का जूस बड़े ही शौक से पीते हैं। कुछ लोग सेहत बनाने के नजरिये से जूस का सेवन अधिक मात्रा में करने लगते हैं, लेकिन किसी भी चीज की अधिकता हमेशा नुकसान दायक होती है। डाइटिशियन सुनीता सक्सेना ने भी अधिकता को नुकसान दायक बताया है। उन्होंने कहा है कि शरीर के लिए लाभकारी गाजर और चुकंदर भी नुकसान पहुंचा सकती है। यदि सेवन करते समय इसकी निर्धारित मात्रा न ली जाये और लंबे समय तक अधिक मात्रा में सेवन जारी रखा जाये। इससे कब्ज और गैस्ट्राइटिस की दिक्कत हो सकती है।

उन्होंने बताया कि खुद को हेल्दी रखने के चक्कर में और विशेषकर सर्दियों के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाये रखने के लिए गाजर और चुकंदर का सेवन अधिक मात्रा में जूस के रूप में शुरू कर देते हैं, लेकिन जूस का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करने से बचना ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

बीमारियों से बचाते हैं सब्जी और फल

उन्होंने बताया कि सब्जी और फल रक्तचाप यानी की बीपी समेत अन्य बीमारियों से बचाता है। यह वजन घटाने में कारगर होता है। कई ऐसी बीमारियां भी हैं जो इसके सेवन से रोकी जा सकती हैं,लेकिन यह तभी संभव है जब जरूरत के हिसाब से फल और सब्जियों का सेवन किया जाये। 

यह भी पढ़ें : Padma Awards 2024: SGPGI के निदेशक प्रो.आरके धीमन को राज्यपाल ने दी बधाई, जानें वजह

संबंधित समाचार