Kanpur Accident: क्रेन के ड्राइवर की लापरवाही के चलते युवक की मौत… पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
कानपुर में हादसे में युवक की मौत।
कानपुर के गोविंद नगर थानाक्षेत्र में क्रेन के ड्राइवर की लापरवही के चलते युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
कानपुर, अमृत विचार। गोविंद नगर थानाक्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां रात्रि डयूटी करके सुबह घर पैदल जा रहे युवक को क्रेन ने टक्कर मार दी। इसके बाद भागने के चक्कर में चालक ने युवक पर दोबारा क्रेन चढ़ा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों ने यह गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
किदवई नगर थानाक्षेत्र के बाबूपुरवा कालोनी के रहने वाले 36 वर्षीय अंकुर पांडेय दादा नगर स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। उनके छोटे भाई प्रतीक पांडेय ने बताया कि मंगलवार रात उनकी रात्रि ड्यूटी थी। जिसके बाद वह बुधवार सुबह आठ बजे फैक्ट्री से पैदल घर जाने के लिए निकले थे। बताया कि अभी वह दादानगर रेलवे क्रासिंग के पास पैदल पहुंचे थे, कि पीछे से क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी।
इसके बाद भागने के टक्कर में क्रेन को उनके ऊपर चढ़ा दिया। जिससे मौके पर ही उनका शव क्षतविक्षत हो गया। इस दौरान आसपास के लोग हादसा देख दौड़ते तब तक चालक भाग निकला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान एक युवक ने मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को फोन पर घटना की जानकारी दी, तो कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंचे परिवारीजन युवक को लेकर हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गोविंद नगर इंस्पेक्टर विक्रम सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से घटना की जानकारी की। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीसीटीवी देखने के बाद आरोपों साबित होंगे
घटना में परिजनों ने जबदरदस्ती चालक पर क्रेन चढ़ाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में गोविंद नगर पुलिस ने बताया कि परिजनों ने आरोप लगाया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद ही आरोप साबित होंगे। पुलिस का कहना था कि दादानगर पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण कई क्रेनों से वहां पर काम लिया जा रहा है। क्रेन किसी राजीव गुप्ता की बताई जा रही है। फुटेज देखने के बाद स्थिति साफ होग इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Kanpur नगर निगम सदन शुरू होने से पहले खत्म, पार्षद धरने पर बैठे, जमकर हंगामा, देखें- PHOTOS
