कासगंज: 'भाजपा कर रही संविधान के साथ खिलवाड़', सपाइयों ने गिनाई सरकार की विफलताएं
कासगंज, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के पीडीए पखवाड़े के तहत कार्यकर्ताओं ने तीर्थ नगरी सोरों में केंद्र और प्रदेश सरकार की विफलताएं को गिनाया। लोगों से संपर्क कर उन्हें समाजवादी पार्टी की नीतियां एवं सरकार में रहते कराए गए विकास कार्यों गिनाया और लोकसभा चुनाव में प्रदेश और देश के विकास के लिए सपा को मजबूत करने का आहवान किया।
तीर्थ नगरी सोरों में जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष विक्रम यादव ने कहा कि किसी भी देश का संविधान उसकी आत्मा होती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी केंद्र और राज्य सरकार संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। इतना ही नहीं संविधान प्रदत्त आम जनता के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
विकास का वायदा कर सत्ता में आई सरकारें विनाश पर आमादा है। जिला प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सत्ता में रहकर सभी वर्गों का समान रूप से विकास किया। भाजपा वर्गवाद और जातिवाद का की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश के विकास के लिए सपा एवं इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाएं।
उन्होंने भाजपा की नीतियों को गिनाया। कार्यकर्ताओं ने पत्रक बांटकर कर सपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया। मनोज यादव, प्रियांसु जौहरी, अनुराग बरवारिया, पुष्कर राज मिश्रा, राजा फारूकी, इरसाद खान, सकील राइन, मोनू, गणेश चौधरी, कृष्णा मिश्रा, प्रभात मिश्रा, जुगनू दीक्षित, अभय राज मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- कासगंज: उम्र 13 साल... गजब का टैलेंट, चंद मिनटों में हाथों से बना देता है मिट्टी की मूर्तियां
