Fatehpur News: अगवानी के बाद डांस को लेकर हुआ विवाद… दूल्हा परिजन समेत हुआ फरार, पुलिस ने ऐसे मनाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में बारात लेकर भागे दूल्हे को पुलिस ने मनाया।

कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ स्थित एक मैरिज हाल में ढकौली थाना राधानगर से बारात आई थी। रात में अगवानी के समय जब बाराज शहबाजपुर गांव के पास पहुंची तो अगवानी के समय गांव के कुछ लोग डांस करने लगे।

फतेहपुर, अमृत विचार। कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के फरीदपुर मोड़ स्थित एक मैरिज हाल में ढकौली थाना राधानगर से बारात आई थी। रात में अगवानी के समय जब बाराज शहबाजपुर गांव के पास पहुंची तो अगवानी के समय गांव के कुछ लोग डांस करने लगे। जिससे दोनों पक्षो में विवाद हो जाने से नाराज दूल्हा रंजीत पासवान परिजनों समेत फरार हो गया।

मामले की जानकारी दुल्हन पक्ष को लगी तो इसकी जानकारी जोनिहा पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी मय हमराहियों के पहुंचे। इस दौरान रो रही दुल्हन प्रीति व उसके पिता राजबहादुर निवासी दुगरेई कोतवाली बिंदकी को शादी कराने का भरोसा दिलाया। पुलिस रात में ही दूल्हे के गांव ढ़कौली पहुंचे और दूल्हे व दूल्हे पक्ष के लोगों को समझा कर शादी के लिए राजी कर लिया।

पुलिस उन्हें मैरिज हाल लेकर पहुंची। चौकी प्रभारी ने अपनी मौजूदगी में शादी सम्पन्न कराई। वहीं, अगवानी के दौरान उपद्रव करने वाले अराजक तत्वों को सीसीटीवी कैमरा में देखकर चिन्हित करने का प्रयास पुलिस कर रही है।

ये भी पढ़ें- Fatehpur: ताकत बढ़ाने का झांसा देकर बेची जा रही नशे की गोलियां, विभाग एक भी दुकानदार के खिलाफ नहीं करा सका कार्रवाई

 

संबंधित समाचार