बरेली: स्कूटी में मारी टक्कर...गाली-गलौज का विरोध करने पर दो युवकों पर ब्लेड से हमला, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: बारादरी के जगतपुर गौटिया निवासी दो युवकों पर कुछ लोगों ने ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार जगतपुर गौटिया निवासी साहिल दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। 

रास्ते में उनकी स्कूटी में एक व्यक्ति ने स्कूटी से टक्कर मार दी और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने साहिल और उनके साथी पर ब्लेड से हमला कर दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। साहिल का कहना है कि ब्लेड से हमला करने वाले नशेड़ी हैं। बारादरी इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस तीन आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: हेड मास्टर की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अफसरों ने नहीं ली सुध

संबंधित समाचार