श्रावस्ती: बेटी की शादी के लिए वृद्ध बेचना चाहता था जमीन, नाराज बेटे ने कर दी बाप की हत्या, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती। जिले में एक घर में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गयीं, जब एक बेटे ने ही आक्रोश में आकर वृद्ध पिता की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी की शादी में खर्च के लिए बुजुर्ग बाप अपनी कुछ जमीन बेचना चाहता था, जिससे बेटे ने मना किया लेकिन पिता नही माना तो नाराज बेटे ने उसकी लाठी डंडों से पीटकर मार डाला। 

रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना थाना मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओदाही के मजरा बढ़ही गाँव की है जहाँ पर 50 वर्षीय वृद्ध रामनिवास पुत्र बाबू अपनी पुत्री कलावती की शादी में खर्च के लिए रुपये न होने पर जमीन बेच रहा था। इसकी भनक लगते ही दो दिन पूर्व वृद्ध के पुत्र अक्षय कुमार ने मना किया तो बाप- बेटे में शादी में खर्च के लिए रुपयों के इंतजाम पर बहस होने लगी।

आसपास के लोगों ने समझा बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। जिसके बाद शनिवार की सुबह एक बार फिर उसी मामले को लेकर बाप- बेटे में कहासुनी शुरू हो गयी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि आक्रोशित युवक अक्षय कुमार ने लाठी डंडों से वृद्ध पिता की पिटाई शुरू कर दी। जबतक आसपास के लोग बीचबचाव कराते तबतक वृद्ध की हालत गंभीर हो चुकी थी, जिसे इलाज के लिए सीएचसी मल्हीपुर ले जाया जा रहा था जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। वहीं सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें: कासगंज: डीजीडी दरबार पहुंचा भाजपा नेताओं के बीच फायरिंग का मामला, पूर्व विधायक ने पुलिस पर लगाया पक्षपात का आरोप

संबंधित समाचार