बदायूं: गमगीन माहौल में हुआ पोस्टमार्टम, महिला जज की हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। पूरी तरह से सन्नाटा, आंख में आंसू, साथी को खोने का गम, उनके साथ बिताए पलों को याद करना, परिजनों का चीत्कार। यह स्थिति थी रविवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर। 

जज कॉलोनी में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे पर लटका मिलने के बाद रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। जहां जनपद न्यायाधीश पंकज अग्रवाल के साथ सभी न्यायायिक अधिकारी मौजूद थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई। महिला जज के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए सही से जांच कराने की मांग की है। परिजन अयोध्या के सरयू नदी किनारे अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर चले गए। 

सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय को 15 नवंबर 2019 को पहली नियुक्ति मिली थी। शनिवार सुबह कर्मचारियों के दरवाज खटखाटने के बाद भी भीतर से आवाज नहीं आई तो पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और भीतर महिला जज का शव पंखे पर फंदे पर लटका मिला था। पास मे ही सुसाइड नोट मिला। न्यायायिक अधिकारी और सैकड़ों अधिवक्ता सरकारी आवास के बाहर पहुंचे। किसी को भी महिला जज की मौत पर भरोसा नहीं हुआ। 

शाम को महिला जज के माता-पिता विलाप करते पहुंच गए लेकिन सभी परिजन नहीं पहुंच सके। जिसके चलते रविवार सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम कराने की बात कही गई। पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी के फ्रीजर में महिला जज का शव रखा गया। रविवार सुबह जनपद न्यायाधीश ओर अन्य न्यायिक अधिकारी पहुंच गए।
 
तीन चिकित्सक जिला अस्पताल के डॉ. राजेश वर्मा, उझानी की चिकित्सक डॉ. अनामिका, डॉ. हरीश के पैनल से वीडियोग्राफी कराकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्ट रिपोर्ट के अनुसार हैंगिंग से महिला जज की मौत हुई थी। महिला जज की मौत दो फरवरी रात लगभग 11 बजे होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव आवास पर आया गया। महिला जज के पिता ने किसी पर उकसाने का आरोप लगाते हुए सही प्रकार से जांच कराने की मांग की। आवास पर तकरीबन पौन बजे परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि महिला जज का शव पंखे पर लटका मिला। मौके पर मिले सुसाइड नोट पर जांच कराई जा रही है। परिजनों ने आशंका जताई कि सुसाइड नहीं कर सकतीं। उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढे़ं- 'यह मर्डर है'..जज ज्योत्सना राय मौत मामले में बोले पिता, दर्ज कराया केस

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Stock Market Today : पश्चिम एशिया अनिश्चितता से लाल निशान के साथ खुले बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
लखनऊ में इबोला की दस्तक से अलर्ट, चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग के लिए टीम तैनात, लोकबंधु में 6 बेड आरक्षित
इकाना में भारत-अफगानिस्तान का महामुकाबला: 15 जून को नवाबों के शहर पहुंचेंगे रोहित और कोहली, जानें टिकट और टीमों का अपडेट
दिल्ली अग्निकांड पर CM योगी ने जताया शोक, कहा- मालवीय नगर की घटना हृदय विदारक, दिवंगतों के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना
UP Weather News : यूपी में ऊपर चढ़ेगा पारा-सताएगी गर्मी, जानिए आज किन जिलों को बारिश से मिली बड़ी राहत