Farrukhabad News: ईंट से कुचलकर पत्नी की बेरहमी से हत्या... पति घायल, मामूली विवाद में वारदात को दिया अंजाम
फर्रुखाबाद में ईंट से कुचलकर पत्नी की बेरहमी से हत्या।
फर्रुखाबाद में पड़ोसियों ने ईंट से कुचलकर पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। जबकि हत्या की वारदात में पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में मामूली से विवाद में ईट से कुचलकर रविवार की रात पत्नी की हत्या कर दी गई। पति को ईंट से कुचल कर घायल कर दिया गया। घायल पति ने घटना की रिपोर्ट अपने पड़ोसियों खिलाफ दर्ज कराई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सर्वेश कुमार ने कहा है कि वह मूलरूप से नगला बाग राठौर थाना मोहम्मदाबाद का निवासी है। वह सेंटर जेल स्थित एसबी ईट भट्टा पर परिवार सहित रहकर ईंट पथाई का कार्य करता है। वही उसके गांव के ही दिनेश पुत्र रघुनंदन, मिथिलेश पत्नी दिनेश, आकाश पुत्र दिनेश, और शिवांगी पुत्री दिनेश भी ईद पथाई का कार्य करते है।
ईंट पाथने को लेकर इन लोगों से कुछ विवाद हो गया। जिससे नाराज होकर यह लोग रविवार की रात उसकी झोपड़ी में हाथों में ईंटें लेकर घुस आए और पति-पत्नी को ईट मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे पत्नी शिवांगी की मौत हो गई।
पुलिस ने सर्वेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें- Kannauj News: अधिवक्ताओं के छह चैंबर का ताला तोड़कर चोरी... पुलिस विराेधी नारेबाजी कर लगाया जाम
