अमरोहा: गाजियाबाद में फंदे से लटका मिला कारपेंटर का शव
आदमपुर(अमरोहा) अमृत विचार। कस्बा व थाना आदमपुर निवासी 16 वर्षीय कारपेंटर का शव रविवार की दोपहर कमरे की छत के कुंडे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आंशका जताई है।
मामला कस्बा आदमपुर का है। यहां रहने वाला 16 वर्षीय शाकिब सैफी पुत्र छिद्दा खां करीब 20 दिन पहले कारपेंटर का काम करने के लिए गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी गया था। उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर किराए पर कमरा ले रखा था। रविवार को शाकिब सैफी चादर के सहारे कमरे की छत में लगे कुंडे से फंदे से लटका मिला। सूचना पर उसे नीचे उतारा गया। उस समय उसकी सांसें चल रही थीं।
आनन-फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने शाकिब को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक की बड़ी बहन की बुधवार को बरात आने वाली थी। परिवार के लोग शादी की तैयारी में लगे थे। शाकिब के आत्मघाती कदम से खुशियां गम के माहौल में बदल गईं। सूचना के बाद परिजन शव को लेने के लिए गाजियाबाद रवाना हो गए हैं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: कुंभ एक्सप्रेस का इंतजार करना पड़ा भारी, हंगामा
