रोडवेज बस यात्रियों को सस्ती यात्रा के साथ नई बसों की मिलेगी सौगात,बजट में बड़ा प्राविधान
लखनऊ अमृत विचार। यूपी वित्तीय वर्ष 2024-2025 के अनुमानित बजट में रोडवेज बस यात्रियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण यात्रा सुलभ कराए जाने के उद्देश्य से नई बसें खरीदने के लिए परिवहन विभाग को 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह वेहिकल लोकेशन ट्रैकिंग योजना के लिए 3 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
अपने बजट भाषण में विच मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश की महिला यात्रियों को निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा प्रदान की जा रही है। वर्ष 2017 से वर्ष 2023 तक 1.03 करोड़ से अधिक महिला यात्रियों को नि:शुल्क यात्रा सुविधा दो गई है। निर्भया योजना के तहत महिलाओं के लिए 50 वातानुकूलित पिंक बस सेवाएं संचालित हैं, जिसमें महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन स्थापित है। किसी भी आपदा की स्थिति में पात्रारत महिलाएं यूपी 112 सेवा के निरंतर संपर्क में रहती हैं।
बस बेड़ों में वृद्धि के लिए बड़ी व्यवस्था, यात्रियों का आवागमन होगा सुगम-दयाशंकर सिंह
प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने वर्ष 2024-25 के लिए सर्वसमावेशी और लोकमंगल के दृष्टिगत अबतक का सबसे बड़ा बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री को हृदय से धन्यवाद दिया है साथ ही बजट में रोडवेज यात्रियों को सस्ती गुवत्तापूर्ण यात्रा सुलभ कराये जाने के उद्देश्य से बस बेड़ों में वृद्धि के लिए 500 करोड़ रूपये की व्यवस्था किये जाने पर अभार व्यक्त किया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रस्तुत बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, गरीब, युवा, मातृ शक्ति,अल्पसंख्यक सभी का ध्यान रखा गया है। प्रस्तुत बजट उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में योगदान करेगा।
यह भी पढ़ें: UP Budget: कई बार हुआ ‘श्री राम’ और ‘रामराज्य’ का जिक्र, सीएम योगी बोले- प्रभु श्रीराम को समर्पित है बजट
