Kanpur: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; पति की प्रताड़ना व जबरन गर्भपात कराने से थी अवसाद में...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

कानपुर,अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में गर्भपात होने की जानकारी और पति की प्रताड़ना से तंग आकर अवसाद में चल रही महिला ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने फांसी के फंदे पर शव लटकते देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच शुरू की। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इससे पहले भी मृतका की बड़ी बहन ने फांसी लगा कर जान दी थी। 

जानकीपुरम निवासी पान की दुकान चलाने वाले आनंद लालमन ने पुलिस को बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पहले अपनी मझली बेटी 23 वर्षीय पार्वती की शादी नरौरा थाना नरवल निवासी शिव सिंह से की थी। पति कचहरी में मुंशी है। गंभीर आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति दहेज के लिए बेटी को परेशान करने लगे थे। वह बेटी को अपने साथ नहीं रखता था। आरोप लगाया कि उसने बेटी का दो बार जबरन गर्भपात करा दिया। 

तीन माह पूर्व शिव सिंह पार्वती को मायके छोड़ गया था तब से पार्वती मायके में रह रही थी। पार्वती की छोटी बहन नेहा ने पुलिस को बताया कि पार्वती का कुछ माह की गर्भवती थी। लेकिन रविवार को उसका गर्भपात हो गया जिसको लेकर वह काफी तनाव में थी। इस कारण उसने पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में कल्याणपुर प्रभारी निरीक्षक धनन्जय पांडेय ने बताया कि परिवार वालों ने पति पर लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- IIT कानपुर की बड़ी उपलब्धि: भारत की पहली हाइपरवेलोसिटी एक्सपेंशन टनल टेस्ट सुविधा हुई विकसित...

 

संबंधित समाचार