Kanpur News: कार में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वैन चालक समेत पांच पर चार्जशीट... आरोपी जा चुका जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कार में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वैन चालक समेत पांच पर चार्जशीट

कानपुर के रावतपुर थानाक्षेत्र में कार में छात्रा से दुष्कर्म के मामले में वैन चालक समेत पांच पर चार्जशीट हुई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी।

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर थानाक्षेत्र में कक्षा आठ की छात्रा के साथ वैन चालक ने कार में दुष्कर्म की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। पीड़िता चीखती चिल्लाती रही लेकिन अधेड़ उम्र का आरोपी नहीं पसीजा था। इस मामले में पुलिस आरोपी को जेल भेज चुकी है।

मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी वैन चालक रमेश उर्फ कल्लू सिंह के खिलाफ दुष्कर्म करने वहीं स्कूल की शिक्षिका मधू मैम, प्रिया मैम, प्राचार्या मिस अलटा भाटिया और हेमा मैम के खिलाफ लापरवाही बरतने और घटना को छिपाने में 15 पन्ने की चार्जशीट सीडीआर के साथ कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। 

रावतपुर निवासी 12 वर्षीय छात्रा केशवपुरम आवास विकास के ग्लोबल पैराडाइज स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है। परिजनों ने अनुसार छात्रा सुबह आठ बजे रोज की तरह घर से स्कूली वैन में बैठकर स्कूल के लिए निकली थी। वैन चालक जिला फैजाबाद के थाना रोनाही ग्राम रत्ना भारी निवासी 45 वर्षीय रमेश उर्फ कल्लू सिंह हाल पता बंबा रोड दलहन ने रास्ते में छात्रा के साथ गाड़ी में दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने बताया था कि उसने चीखने चिल्लाने का प्रयास किया इसके बाद वह बेहोश हो गई। जब स्कूल पहुंची तो उसे होश आया उसने अपने क्लास टीचर मधु मैम को घटना की जानकारी दी। क्लास टीचर नाबालिग छात्रा को लेकर प्राचार्य अलका भाटिया के पास गईं जो बच्ची को लेकर स्कूल प्रबंधक हेमा के पास गई। पीड़िता के अनुसार प्रबंधक हेमा ने उससे इस वारदात की जानकारी किसी को बताने से साफ मना कर दिया था।

स्कूल की छुट्टी के बाद किशोरी जिस वैन से स्कूल आई थी। उसका चालक बदल गया था। नया चालक हरिशंकर वैन से किशोरी को घर छोड़ने गया किशोरी ने घर पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी थी। छात्र की नानी ने प्रबंधक हेमा को फोन पर स्कूल आकर मिलने के लिए बात कही थी। जिस पर उन्होंने दूसरे दिन आने को कहा था।

परिजनों ने रावतपुर थाने में आरोपी वैन चालक पर दुष्कर्म और पॉक्सो और स्कूल की क्लास टीचर, प्रिंसिपल के खिलाफ लापरवाही बरतने और घटना को छिपाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में रावतपुर इंस्पेक्टर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि आरोपी वैन चालक रमेश उर्फ कल्लू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के बाद 164 के बयान भी हो चुके हैं। मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Farrukhabad Accident: पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर… तीन भाईयों की मौत, बाइक से शादी समारोह में जा रहे थे

संबंधित समाचार