अयोध्या में कलश यात्रा से होगी 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत, CM योगी को भी किया आमंत्रित

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अयोध्या, अमृत विचार। श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार से बड़ी छावनी के मैदान में 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की शुरुआत होने जा रही है। पहले दिन कलश यात्रा से महायज्ञ का शुभारंभ होगा। 
    
यज्ञ समिति के सलाहकार आचार्य देवमुरारी बापू ने बताया कि यह महायज्ञ श्रीराम के वंशज साकेतवासी 1008 यज्ञ सम्राट कनक बिहारी दास महाराज के शिष्य मध्य प्रदेश व सम्पूर्ण भारत वर्ष के रघुवंशी मिलकर करा रहे हैं। यह महायज्ञ 10 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा, जो 18 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन 1100 कलश के साथ 5100 श्रद्धालुओं की संख्या में मुख्य यजमान सहित ब्राह्मण व सभी यजमान शामिल रहेंगे। कलश यात्रा नयाघाट से सरयू जल कलश में भरकर गाजे-बाजे के साथ यज्ञ स्थल पहुंचेगी। 

आचार्य देवमुरारी बापू ने बताया कि अयोध्या में अब तक का सबसे बड़ा यज्ञ होने जा रहा है। यज्ञ में 9 दिन में 1.25 करोड़ आहुति दी जायेगी। यज्ञ में कुल आहुति 180 कुन्तल हवन सामग्री से कराई जायेगी। यज्ञ आचार्य डॉ. प्रेमनाराण शास्त्री काशी व अयोध्या के वेदों के ज्ञाता ब्राम्हणों द्वारा रामनाम महामंत्र द्वारा हवन कराया जायेगा। यज्ञ के मुख्य यजमान मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के मुनिराज पटेल रहेंगे। यज्ञकर्ता महन्त उत्तराधिकारी श्यामदास व अधिकारी लखनदास छोटे बाबा हैं। संरक्षक पूर्व मंत्री अजय सिंह हैं। जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामस्वरूपाचार्य रामकथा का श्रवण कराएंगे। यज्ञ के मार्गदर्शक श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष व मणिरामदास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास हैं। सहायक कथा वक्ता के रूप में आचार्य देवमुरारी बापू, रामकिशोर दास, वाल व्यास रमाकिशोरी हैं।

9 - 2024-02-08T144237.219

महायज्ञ में सीएम योगी समेत ये हैं आमंत्रित
महायज्ञ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, महापौर गिरिशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह समेत कई गणमान्य को आमंत्रित किया गया है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : जमीन बैनामा करने के दूसरे दिन हो गई ग्रामीण की मौत, लगा ये आरोप

संबंधित समाचार