अवध में राम: ...जब 101 महिलाओं ने एक सुर में गाया रामभजन-आरती, 'सदियों' के बाद रामकथा पार्क में दिखा ऐसा सुंदर नजारा!
अयोध्या। संस्कृति विभाग की ओर से जारी अवध में राम कार्यक्रम के तहत रामकथा पार्क में 101 महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से भजन एवं आरती लोगों को मंत्रमुग्ध कर गई। वाइब्रेट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी के द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से यह आयोजन हुआ। वरिष्ठ समाज सेविका एवं मेयर की पत्नी राज लक्ष्मी मुख्य रहीं।
अंतरराष्ट्रीय गायिका तथा संस्था की निदेशिका वंदना मिश्रा ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय के अधिकारी कमलेश पाठक और सेवा भारती की शारदा ने विशेष उपस्थित दर्ज करवाई।
कार्यक्रम में संत कबीर नगर, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, बाराबंकी, रामपुर, महराजगंज समेत प्रदेश के कई जिलों से महिलाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित पारंपरिक गीतों की सामूहिक प्रस्तुति 101 महिलाओं द्वारा की गई।
जिसमें सोहर घर घर बजे बधाईयाँ, जन्मे अवध रघुराई, झुकी जाओ तनिक रघुबीर सिया मोरी छोटी हैं... गीतों की प्रस्तुति संयुक्त रूप से प्रदेश भर की 101 महिलाओं दी गई। कार्यक्रम का संचालन अनीता द्विवेदी, प्रतिमा शुक्ला, माला तिवारी, आभा सिंह और सरोज श्रीवास्तव ने किया।
यह भी पढ़ें: श्रावस्ती: डीएम ने एसपी के साथ की पैदल गश्त, अवैध अतिक्रमणकारियों से कहा- खुद हटा लें अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई!
