सुलतानपुर: पीएम मोदी के अपमान पर 'उबले' भाजपाई, राहुल गांधी का जलाया पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. राम जी गुप्ता की अगुवाई में भाजपाइयों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ओडिशा के झारसुगुड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछड़ी जाति को लेकर टिप्पणी की थी। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. राम जी गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस हमेशा पिछड़ा वर्ग की जातियों को अपमानित करने का कार्य करते रहते हैं।

भाजपा ओबीसी मोर्चा पिछड़े वर्ग के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अखिलेश जायसवाल, जिला महामंत्री वीरेंद्र भार्गव, अयोध्या प्रसाद वर्मा, नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, मीडिया रामू निषाद ,संजय शर्मा,संजय गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह, सभासद गण मंगरु प्रजापति, दिनेश,अरविंद यादव, और राजीव सिंह,मनीष साहू,धर्मेंद्र द्विवेदी, विनोद आदि रहे।

यह भी पढ़ें: सुलतानपुर: ...इतने कम मानदेय से नहीं होता गुजारा, ग्राम प्रहरियों ने किया प्रदर्शन, विधायक को सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार