Haldwani Violence: बवाल के बाद 6000 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान गुरुवार को हुए उपद्रव और बवाल के बाद 6000 लोगों के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही 19 नामज़द हैं और चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बनभूलपुरा थाना, मुखानी थाना और नगर निगम ने मुक़दमा दर्ज किया है। पुलिस बाकियों की पहचान में लगी हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है।

पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई होगी : डीजीपी
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने शुक्रवार को कहा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों पर हमला करने तथा आगजनी एवं तोड़फोड़ में शामिल तत्वों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल जिले के हिंसाग्रस्त शहर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने के बाद कुमार ने कहा कि पहली प्राथमिकता हल्द्वानी में जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल करना है। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) अंशुमान सिंह भी इस दौरान कुमार के साथ रहे । कुमार ने कहा कि कर्फ्यू लगाने के साथ ही हालात काफी हद तक नियंत्रण में आ गए हैं लेकिन इस समय हमारा विशेष ध्यान अगले 24 घंटों में शहर में सामान्य स्थिति बहाल करना है । उन्होंने कहा, 'बनभूलपुरा में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले तथा तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी ।' पु

लिस महानिदेक ने हल्द्वानी में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक बैठक की और स्थिति के बारे में उनसे जानकारी ली । वह अस्पताल में भर्ती घायलों को देखने भी गए । उन्होंने अराजक तत्वों द्वारा फूंके गए पुलिस थाने का भी दौरा किया । हल्द्वानी में हिंसा के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है । मुस्लिम बहुल बनभूलपुरा क्षेत्र में स्थित 'मलिक का बगीचा' में बृहस्पतिवार शाम को अवैध मदरसा और नमाज स्थल को तोड़े जाने के दौरान हिंसा भड़क गयी थी । घटना में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं । भाषा दीप्ति दीप्ति रंजन

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: CM धामी ने उपद्रव में घायलों से की मुलाकात, अमृत विचार के फोटोग्राफर का भी जाना हाल

संबंधित समाचार