अमेठी : सड़क किनारे खून से लथपथ मिली थी किशोरी, 48 घंटे बाद आया होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजारशुक्ल/ अमेठी, अमृत विचार। थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात सड़क किनारे एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में खून से लथपथ मिली थी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया था। परिजन किशोरी के होश में आने का इंतजार कर रहे थे। घटना के 48 घंटो के बाद किशोरी को होश आने के बाद घटना का कारण पता चल पाया। 

थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी मामा की लड़की की शादी में शामिल होने आई थी। मंगलवार की शाम को बरात आई थी। रात में 10 बजे गांव के बाहर सड़क किनारे किशोरी खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली थी।लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया था। करीब 48 घंटे के बाद किशोरी को होश आने के बाद घटना का कारण पता चला। जिसके बाद किशोरी के परिजनों ने नजदीकी थाने में दुष्कर्म का मामला बताते हुए मुकदमा पंजीकृत करवाया है। एसओ अवनीश कुमार चौहान ने बताया कि किशोरी के चाचा की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म व पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -पैरामिलिट्री फोर्स किसी की नहीं सुनती, उसे खोखे का डिटेल नहीं देना होता : सीओ

संबंधित समाचार