कासगंज: लोकसभा चुनाव में बूथ पदाधिकारियों की होगी अहम जिम्मेदारी- पूर्व सभासद

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

कासगंज, अमृत विचार: भारतीय जनता पार्टी के चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत शहर के क्रय विक्रय समिति बूथ पर बूथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रवासी द्वारा दायित्वों का बोध कराया गया। लोकसभा चुनाव में बूथ पदाधिकारियों को जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई। 

प्रवासी एवं पूर्व सभासद अमित राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चलो गांव की ओर अभियान एक महत्पूर्ण कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। समाज का प्रत्येक वर्ग सरकार की योजनाओं का लाभ सके इसके लिए कार्यकर्ता लोगों तक पहुंचे। उन्हें सरकार की योजनाएं बताएं। 

पात्रों को हर संभव लाभ दिलाने के लिए उनका सहयोग करें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव का विगुल बजने वाला है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब कार्यकर्ता घरों में न बैठें। लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुट जाएं। सोहन लाल, जमुना प्रसाद बघेल, दीपक कुमार, शिवकुमार, सरोज, राजू पंडित, प्रबल प्रताप सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कासगंज: नदरई रेलवे पुल पर 12 फरवरी को होगा आरएच गर्डर लॉचिंग का काम

संबंधित समाचार