PTR: चूका के साथ लेना है नेचर कैपिंग का मजा तो सप्त सरोवर आइए, जानिए कब से होगी बुकिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार: पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज का सप्त सरोवर पर्यटकों का नया ठिकाना बनेगा। यहां दो हटों का निर्माण कराया जा चुका है। नेचर का लुत्फ उठाने के लिए दो नेचर कैंपिंग टेंट भी तैयार किए गए हैं। बच्चों के लिए किड्स जोन भी बनाया गया है। वन अफसरों की मानें तो अगले माह इन हटों की बुकिंग भी शुरू करा दी जाएगी।

+61132132

देश समेत विदेशों में पहचान दिलाने वाला पर्यटन स्थल टाइगर रिजर्व और महोफ रेंज स्थित इको टूरिज्म स्पॉट चूका बीच प्रकृति की अनमोल धरोहर माना जाता हैं। अपनी जैव विविधता के चलते यहां बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के अलावा वैश्विक स्तर के पक्षी आदि भी बड़ी संख्या में पाए जाते हैं। यही वजह है कि यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी हर साल पर्यटक पहुंचते हैं। 

वर्तमान पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो चुका है। पर्यटकों को लुभाने के लिए हर साल की तरह इस बार भी चूका बीच को खासा सजाया संवारा गया है। पर्यटकों के ठहरने के लिए मौजूदा समय में यहां चार थारू हट, एक अरण्य कुटी, एक बैंबू हट और एक वाटर हट है।

पीटीआर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार चूका बीच के इतर बराही रेंज के जंगल क्षेत्र में बने सप्त सरोवर (सात झाल) को भी विकसित किया गया है। पर्यटकों को खास सुविधाएं मुहैय्या कराने के लिए यहां करीब 82 लाख रुपए से काम कराया गया है।

चूका बीच की तरह ही सप्त सरोवर भी नए टूरिज्म स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है। पर्यटकों के ठहरने के लिए यहां दो हट का निर्माण करवाया करवाया गया है। इसके अलावा नेचर को करीब से निहारने के शौकीनों के लिए दो नेचर कैंपिंग टेंट भी बनकर तैयार हो चुके हैं। पर्यटकों के सुविधा के लिए रिसेप्शन एवं वेटिंग रूम भी बनाया गया है। पर्यटकों के साथ आने वाले बच्चों के लिए किड्स जोन भी तैयार किया गया है। जहां बच्चों कई तरह के एडवेंचर गेम खेल सकेंगे।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सप्त सरोवर को विकसित किया जा रहा है। हटों के अलावा यहां नेचर कैंपिंग की भी व्यवस्था की गई है। किड्स जोन भी तैयार किया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। अगले माह से बुकिंग भी शुरू करा दी जाएगी--- नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीटीआर।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: वार्ड ब्यॉय फरमा रहे आराम, तीमारदार खींच रहे मरीजों का स्ट्रेचर  

संबंधित समाचार