रुद्रपुर से भागे प्रेमी युगल ने बस में खाया जहर, गढ़मुक्तेश्वर में उतरे और...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके के भूरारानी के रहने वाले प्रेमी युगल ने यूपी गढ़मुक्तेश्वर में जाकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी हापुड़ ले जाया गया। जहां हालत नाजुक देख उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चलें कि रुद्रपुर के गांव भूरारानी स्थित दुर्गा कॉलोनी की रहने वाली शादीशुदा रेखा का काफी समय से वहीं के रहने वाले अविवाहित युवक बबलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि विवाहिता के तीन बच्चे भी हैं। बीते 8 फरवरी को दोनों एक साथ भाग गए थे।

बताया जा रहा है कि 10 फरवरी को अचानक गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा के समीप बस रुकने पर दोनों प्रेमी युगल नीचे उतरे और गश खाकर नीचे गिर गए। दोनों के मुंह से जहरीला पदार्थ के सेवन की बदबू आ रही थी। सूचना मिलने गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के घटनास्थल पहुंचे और दोनों को हापुड़ के सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार होने से पहले ही डॉक्टरों ने प्रेमी युगल को मृत घोषित कर दिया।

गढ़मुक्तेवर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार के मुताबिक प्रेमी युगल के बस में बैठने से पहले ही जहर खा लेने का अनुमान है। क्योंकि टोल प्लाजा के समीप थोड़ी देर के लिए जब बस रुकी उसी वक्त बबलू व रेखा भी नीचे उतरे और उल्टी करने के साथ ही दोनों गश खाकर गिर गए। जहर खाने की पुष्टि सीएचसी के चिकित्सकों ने की।

प्रेमी युगल के पास से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला और शनिवार देर रात को ही दोनों की मौत हो चुकी थी। उधर, विवाहिता रेखा की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा है। उधर प्रेमी युवक के परिवार के लोग भी मेरठ पहुंच चुके हैं।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता