रायबरेली में तेज रफ्तार डंपर ने मासूम सहित पिता को कुचला, दोनों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। गदागंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम को तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार पिता व मासूम बच्चों को रौंदा दिया। हादसे में पिता व मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया।
 
गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत धमधमा गांव के पास रविवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल से घर जा रहे पिता अयाज पुत्र सलाम व उसके दो मासूम बच्चों जीशान 4 वर्ष व अस्फिया उम्र 6 वर्ष को रौंद दिया। जिससे अयाज व उसके बेटी अस्फिया की मौके पर मौत हो गई। वही मासूम जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक मौके से डंपर लेकर फरार होने में कामयाब रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

घायल मासूम बच्चे को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां मासूम की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -बाराबंकी : विवाहिता को बंधक बनाकर 6 दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप, एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार