Bareilly News: ऑनलाइन मंगाया था आईफोन, पार्सल खोला तो निकली ऐसी चीज...जिसे देखकर युवक के उड़ गए होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाही क्षेत्र के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर विज्ञापन देख कर ऑनलाइन आईफोन आर्डर किया। पार्सल घर पहुंचा तो डिब्बे के अंदर आईफोन की जगह कागज में लिपटी हुई एक शीशी निकली। यह देखकर छात्र के होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

शाही थाना क्षेत्र के गांव चकदाह भगवतीपुर निवासी अंकुश गंगवार ने बताया कि वह बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर छूट पर आईफोन का विज्ञापन देखा। जिसमें सिर्फ 35 सौ रुपये में आईफोन मिलने की बात लिखी थी। लिंक के जरिये मोबाइल फोन आर्डर किया।

सात फरवरी को डिलीवरी बॉय ने भुगतान के बाद उन्हें एक पार्सल दिया। पार्सल खोला तो उसमें शीशी निकली। उन्होंने डिलीवरी बॉय के मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उसने दूसरा मोबाइल फोन भेजने का आश्वासन दिया, मगर वह नहीं आया।मंगलवार को छात्र ने थाने में शिकायती पत्र दिया।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: बरेली हाट में हस्तशिल्प उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, अंतर्राष्ट्रीय पहुंच के होंगे प्रयास

संबंधित समाचार