रुद्रपुर: धारदार हथियार से हमला कर युवक को किया अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में खाना लेने गए एक युवक को तीन से चार युवकों ने घेर कर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और अधमरा कर मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आवास विकास स्थित किराए के मकान में रहने वाले दिनेश चंद्र का कहना था कि वह एक होटल में काम करता है। बताया कि 13 फरवरी की दोपहर तीन बजे वह जगतपुरा स्थित अतिथि होटल में खाना पैक कराने के लिए गया था।

अचानक सुमित राठौर, अमित राठौर, विशाल उर्फ नन्नू, सुनील राजपूत उर्फ सिक्का ने अपने साथियों के साथ घेर लिया और संगठित होकर धारदार हथियार से हमला शुरू कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया और हमलावर अधमरा छोड़कर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार