हरदोई: पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, इनामी बदमाश को दबोचा
लोनार में हत्या और सुरसा में जानलेवा हमला और गैगेस्टर एक्ट का दर्ज है केस
हरदोई। साण्डी पुलिस टीम ने हत्या और जानलेवा हमलें जैसे कई मामलों और गैंगस्टर एक्ट के तहत नामज़द 10 हज़ार के ईनामी को प्राथमिक विद्यालय सैतियापुर के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। बताया गया है कि एसएचओ साण्डी छोटेलाल की अगुवाई में पुलिस टीम ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय सैतियापुर के पास घेराबंदी कर गुड्डा उर्फ राजपाल सिंह पुत्र रामभरोसे निवासी गंगौली थाना लोनार को गिरफ्तार किया।
की गई छानबीन में पता चला कि गुड्डा उर्फ राजपाल सिंह काफी दिनों से फरार था, उसके ऊपर 10 हज़ार का इनाम रखा गया था। उसके खिलाफ लोनार में हत्या,सुरसा हत्या के इरादे से जानलेवा हमला करना और साण्डी व कोतवाली शहर में कई मामले दर्ज हैं, साथ ही उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 की भी कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें;-पश्चिम बंगाल में महिला उत्पीड़न को लेकर जारी तनाव और हिंसा पर मायावती ने जताई चिंता, जानें क्या कहा...
