Kasganj News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... सोमवार को रद्द रहेंगी मथुरा ट्रैक की दो ट्रेनें

Kasganj News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... सोमवार को रद्द रहेंगी मथुरा ट्रैक की दो ट्रेनें

कासगंज, अमृत विचार। कासगंज से एटा के लिए बने फोरलेन मार्ग पर सबसे बड़ी अड़चन नदरई का अंडरपास बना हुआ है। यहां जल भराव हो या ऊंचाई वाले वाहन यहां से गुजरने में काफी दिक्कत होती है। जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है और वाहन फंस जाते हैं। लंबा-लंबा जाम लग जाता है। रेलवे ध्यान नहीं दे रहा था। 

लंबे इंतजार के बाद अब रेलवे ने ध्यान दिया है तो इस पुल के अंडरपास का काम शुरू होने जा रहा है। यहां अंडरपास निर्माण को लेकर रविवार को कुछ समय के लिए एटा सड़क और कासगंज मथुरा रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

रेलवे ने अभी से यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सूचना जारी कर दी है, जिससे उन्हें समस्या का सामना न करना पड़े। कासगंज- मथुरा रेल मार्ग पर नदरई गांव के समीप अंडरपास बना हुआ है। वर्ष 2018 में जब फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ तब यहां अंडरपास के चौड़ीकरण के लिए रेलवे से सहयोग मांगा गया। लोक निर्माण विभाग ने रेलवे को 5 करोड रुपए भी दिए, लेकिन रेलवे मनमानी करता रहा। 

कभी ओवर ब्रिज का प्रस्ताव तैयार करने का दावा बनता रहा तो कभी अंडरपास के प्रस्ताव में बदलाव करने की कोशिश में रहा। हालांकि, बदलाव हुआ। दो अंडरपास बनाए जाने का संशोधन हो गया। संशोधन के बाद भी रेलवे काम शुरू नहीं कर रहा था। काफी प्रयासों के बाद अब रेलवे ने इसकी सुध ली है और कार्यदाई संस्था नामित करते हुए इसका काम शुरू कर दिया है। संस्था ने रविवार को काम करने का निर्णय लिया है। काम के चलते कासगंज मथुरा रेल ट्रैक पर  दो ट्रेन रद्द रहेगी। जबकि कासगंज से एटा को जाने वाला सड़क मार्ग भी बंद रहेगा।

यह ट्रेन रहेंगीं रद्द
ट्रेन संख्या 05347 जो सुबह कासगंज से 11:30 बजे मथुरा के लिए रवाना होती है। वह रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 05348 जो मथुरा से दोपहर सुबह 10:30 बजे कासगंज के लिए रवाना होती है वह भी रद्द रहेगी। सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम को 6:00 तक यातायात प्रभावित रहेगा।

बार-बार होती रही उलझन 
वर्ष 2018 में जब रेलवे को 5 करोड रुपए लोक निर्माण विभाग ने दिया तब यहां 5 मीटर के अंडरपास के चौड़ीकरण को लेकर सहमति बनी थी। उसके बाद रेलवे में कोई ध्यान नहीं दिया। प्रस्ताव में संशोधन किया गया। फिर पास 5 मीटर के दो अंडरपास फोरलेन सड़क को लेकर बनाने का निर्णय लिया गया। अब नए सिरे से अंडरपास का निर्माण हो रहा है।

यहां से निकलने की हुई व्यवस्था
कासगंज से सड़क मार्ग बंद रहने का कारण यात्रियों को समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए एटा जाने के लिए विकल्प चुना गया है। जो रास्ता मारहरा के लिए गया है वहां से ट्रैफिक निकल सकता है। इसके अलावा अमरपुर घाट से बाईपास होते हुए एटा के लिए वाहनों को निकल जाने के लिए रेलवे ने पुलिस को पत्र लिखा है।

नदरई अंडरपास पर काम चल रहा है। 12 फरवरी को भी काम हुआ था। अब 18 फरवरी को भी काम होगा। इसलिए पूर्व में जो व्यवस्था की गई थी। वही व्यवस्था रहेगी और वही प्रतिबंध रहेगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल

ये भी पढ़ें- Kasganj News: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, एक ही परिवार के नौ लोग घायल