हाथरस: पुलिस और एसटीएफ टीम की संयुक्त कार्रवाई में सॉल्वर गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
हाथरस, अमृत विचार। सदर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ टीम की संयुक्त कार्यवाही में यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों से मोटी रकम वसूल कर सॉल्वर बैठाने वाले तथा पेपर लीककर परीक्षार्थियों को पढ़वाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को आज गिरफ्तार किया गया है, एक सदस्य अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
शनिवार को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में पेपर लीक कर परीक्षार्थियों को पढ़वाने के लिए जा रहे तथा सॉल्वर गैंग सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने की फिराक में जा रहे तीन अभियुक्तों को सदर कोतवाली पुलिस और एसटीएफ टीम की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के पास से 46 प्रवेश पत्र यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, 36 प्रवेश पत्र अन्य प्रतियोगी परीक्षा, दो खाली चेक, पांच मोबाइल फोन, चार आधार कार्ड, दो पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ है। एसटीएफ इकाई नोएडा के उप निरीक्षक दीपक कुमार द्वारा सदर कोतवाली पर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सदर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढ़ें-Hathras News: वृद्ध महिला से चेन स्नैचिंग का प्रयास करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
