कासगंज: चारपाई पर मिला महिला का शव, गले पर चोट के निशान... हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: ढोलना थाना क्षेत्र के गांव सेवर में संदिग्ध परिस्थतियों में महिला की मौत हुई। चारपाई पर उसका शव पड़ा मिला है। गले में चोट के निशान हैं। ससुरालीजन फरार हैं। मायके वालों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। नमूने लिए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

गांव सेवर निवासी 23 वर्षीय सुमन पत्नी सत्यप्रकाश की मौत शनिवार रात लगभग आठ बजे हुई। इसकी जानकारी जब गांव के लोगों हुई तो सूचना मायकों वालों को कासगंज के गांव नीवरी में दी गई। यहां से मायके वाले गांव सेवर पहुंच गये। यहां सूचना पुलिस को दी पुलिस के पहुंचने से पहले ससुराल वाले फरार हो गये। 

सूचना पर सीओ सिटी अजीत चौहान मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोरेन्सिक टीम को भी बुला लिया। फोरेन्सिक टीम ने नमूने संकलित किये है जल्द ही कार्यवाही की बात कही है। इधर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है लेकिन अभी तक तहरीर नहीं मिली है।पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।  मौके से टूटी हुई बैल्ट मिली है गले पर निशान भी मिले है। भाई रिंकू का आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी बहन की हत्या कर शव को फैंक दिया है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे है घटना स्थल का निरीक्षण किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर कार्यवाही की जायेगी--- अजीत चौहान, सीओ सिटी।

यह भी पढ़ें- कासगंज: आग से जलकर घायल हुए आठ लोगों में से दो की मौत

संबंधित समाचार