अयोध्या : रामनगरी में रविवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, रामलला के दर्शन को लगी कतार
अयोध्या, अमृत विचार। साप्ताहिक अवकाश के नाते रविवार को रामनगरी में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने राम मंदिर, हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। भीड़ के दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से श्रीराम अस्पताल से रामजन्मभूमि पथ तक दो पहिया वाहनों का संचालन रोक दिया गया। जब भीड़ हल्की हुई तो प्रतिबंध में ढील दी गई।
कानपुर निवासी सचिन ने कहा कि काउंटर पर जूता-चप्पल व सामान जमा करने में समय ज्यादा लग जाता है, ऐसे में काउंटर की संख्या और बढ़ानी चाहिए। कन्नौज निवासी राज नारायण ने कहा कि प्रभु का मंदिर बहुत ही दिव्य है। राजस्थान निवासी जगपाल ने कहा कि यहां व्यवस्थाएं अब पहले से बहुत अच्छी हैं। दर्शन मार्ग भी काफी चौड़ा हो गया है। जिसके कारण आवागमन सुलभ हुआ है।
ये भी पढ़ें -यूपी के दौरे पर सोमवार को रहेंगे पीएम मोदी, GBC और कल्कि धाम मंदिर के शिलान्यास में करेंगे शिरकत
