बरेली: श्रमजीवी एक्सप्रेस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। राजगीर से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में देर रात एक महिला से छेड़छाड़ हुई। महिला ने शाहजंहापुर रेलवे स्टेशन पर टीटीई को लिखित में शिकायत की। इसके बाद टीटीई ने युवक को बरेली जंक्शन पर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने छेड़छाड़ में मुकदमा कर उसे जेल भेज दिया है। …
बरेली, अमृत विचार। राजगीर से दिल्ली जा रही श्रमजीवी एक्सप्रेस में देर रात एक महिला से छेड़छाड़ हुई। महिला ने शाहजंहापुर रेलवे स्टेशन पर टीटीई को लिखित में शिकायत की। इसके बाद टीटीई ने युवक को बरेली जंक्शन पर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने छेड़छाड़ में मुकदमा कर उसे जेल भेज दिया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा ने बताया आरोपी युवक संजीव (30) और पीड़ित महिला (27) दोनों अमेठी के रहने वाले हैं। संजीव गुड़गांव के एक मंदिर में काम करता है। संजीव महिला के साथ निहालगढ़ स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा। वह शराब के नशे में था। महिला का रिजर्वेशन बी 2 कोच में था, जबकि आरोपी संजीव का रिजर्वेशन बी 3 कोच में था।
निहालगढ़ से कुछ स्टेशन निकलने के बाद संजीव महिला के बी टू कोच में आ गया। काफी देर कोच में चक्कर काटने के बाद रात करीब 10 बजे वह महिला के साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला ने विरोध किया तो हंगामा मच गया। लोगों की भीड़ कोच में इकट्ठी हो गई।
महिला ने शाहजहांपुर स्टेशन पर आकर टीटी को लिखित में इसकी शिकायत दी। इसके बाद रात 12 बजे ट्रेन जब बरेली जंक्शन पहुंची तो टीटीई ने युवक को आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपीएफ ने जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी ने आईपीसी की धारा 354 में मुकदमा दर्ज कर आरोपी संजीव को जेल भेज दिया है। जीआरपी की टीम में एसआई मनोज कुमार नईम पाशा और इंस्पेक्टर विजय सिंह राणा मौजूद रहे।
