Aligarh News: शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, तीन की मौत... चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। अलीगढ़ में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे कार सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। वहीं, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

पुलिस के अनुसार कार सवार सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए अतरौली आये थे। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना हो गई। घटना थाना अतरौली के ओरेनी दलपतपुर इलाके की है।  

बता दें सोमवार देर रात डिबाई के गांव नरेना से बरात ओरेनी दलपतपुर आई थी। इसमें शामिल होने बाबू , भागेश्वर , अमरदीप, देवेश, पुष्पेंद्र और दो अज्ञात लोग कार से जा रहे थे। तभी ओरेनी दलपतपुर के निकट छर्रा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी।  इससे बाबू, भागेश्वर और एक अज्ञात की मौत हो गई। जबकि अन्य चार गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों में देवेश, अमरदीप, पुष्पेन्द्र और एक अज्ञात शामिल हैं। 

एसपी ग्रामीण पलाश बंसल ने बताया कि पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली लाया गया। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। बाकी मरीजों को जेएन मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें- कासगंज: घोटालेबाज सचिवों पर लटकी तलवार, वेतन वृद्धि पर लगाई गई रोक...जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार