UP: सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम के तल्ख दिखे तेवर…इस बात को लेकर राजस्व निरीक्षक को किया सस्पेंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व निरीक्षक सस्पेंड

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह सम्पूर्ण समाधान दिवस में तल्ख लहजे में नजर आए। तहसील सदर में शिकायत मिलने पर राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया। इसके बाद उन्होंने सदर तहसील में आयोजित किये जा रहे समाधान दिवस में शिकायतें सुनकर निस्तारण के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह को जहानगंज में तैनात कानूनगो महेश्वर सिंह शिकायत के निस्तारण का रजिस्टर नहीं दिखा सके। जिस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कानूनगो को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी के तेवर देखकर तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत का निस्तारण होने के बाद उसको एक रजिस्टर में लिखना चाहिए। शिकायत करने वाले को हर हाल में संतुष्ट करना चाहिए। अन्यथा सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Unnao News: पालिका अध्यक्ष ने सब्जी मंडी हटाने के लिए अपनाया ये अनोखा तरीका, हर कोई देखकर बोला वाह...

संबंधित समाचार