अयोध्या: गड्ढों में तब्दील हो गई 6 किमी. सड़क, राहगीरों का पैदल चलना भी हुआ दूभर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या, अमृत विचार। पुनहद से खजुरावन होते हुए द्वारिकापुर तक जाने वाली छह किलोमीटर की सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिसके चलते मार्ग पर पैदल चलना भी दूभर है। इस मार्ग से करीब 15000 की आबादी का आवागमन है। इसी मार्ग से द्वारिकापुर, सरोवर, खजुरावन, पिलखावां, डेहवा, पुनहद, खानपुर, बासुपुर, गोंसाईं का पुरवा, लोहरा का पुरवा के लोगों का आवागमन होता है। 

द्वारिकापुर के बच्चा राम तिवारी, सरोवर के विनोद पाठक, मंगरु राजभर, सर्वराज सिंह, खजुरावन के राघव राम त्यागी, परमेश्वर वर्मा, विजय वर्मा, पुनहद के शेषमणि तिवारी, राम केवल तिवारी, जय प्रसाद वर्मा, अखंड प्रताप वर्मा कहते हैं कि सड़क की दशा बहुत खराब है। सड़क टूट कर बिखर गई। पैदल चलने पर गिट्टियां पैरों में चुभती है। सड़क की मरम्मत के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई बार कहा गया अभी तक नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें:-INDIA गठबंधन को अब यूपी में लगा बड़ा झटका, सपा और कांग्रेस में दरार, इन सीटों पर बिगड़ी बात

 

संबंधित समाचार