हल्द्वानी: 10 दिन बाद खुला इंद्रा नगर उपखनिज निकासी गेट, 631 वाहन पहुंचे
हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में कर्फ्यू हटने के बाद स्थिति सामान्य होने पर गौला नदी का इंद्रा नगर उपखनिज निकासी गेट भी मंगलावार को खोल दिया गया है। मंगलवार को 631 से अधिक वाहन नदी में खनन के लिए पहुंचे।
वन विभाग के अनुसार, बीती 8 फरवरी को बनभूलपुरा में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने रात को ही कर्फ्यू लगा दिया था। यह कर्फ्यू 19 फरवरी तक लगा रहा। फिर प्रशासन ने धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होने पर मंगलवार से समूचे बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा दिया। इसके बाद इंद्रा नगर उपखनिज निकासी गेट भी खोल दिया गया।
10 दिन बाद गेट खुलने पर 631 वाहन नदी में खनन के लिए पहुंचे। वहीं, शीशमहल में 412, राजपुरा में 242, आंवला चौकी में 692, गोरापड़ाव में 1086, मोटाहल्दू 751 बेरीपड़ाव 829, हल्दूचौड़ 613, देवरामपुर 576, लालकुआं 762 और शांतिपुरी में 383 वाहन उपखिनज निकासी के लिए पहुंचे।
