रामनगर: पीरूमदारा स्टोन क्रशर के समीप मिला युवक का शव
रामनगर, अमृत विचार। मंगलवार की दोपहर ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में एक स्टोन क्रेशर के समीप सड़क किनारे पर एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने से हड़कंप मचा रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, मृतक उत्तरप्रदेश के सहारनपुर का बताया जा रहा है।
पुलिस ने शव के जेब में देखा तो युवक के जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ,पुलिस ने आधार कार्ड से उसकी पहचान गौतम पटेल सहारनपुर के रूप मे हुई। युवक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
एसएसआई मनोज नयाल ने बताया कि मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर इलाके का रहने वाला है,उन्होंने यह भी बताया कि घटनास्थल के पास एक बाइक और बैग भी बरामद हुआ है तथा परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है परिजनों के रामनगर पहुंचने के बाद मृतक के संबंध में जानकारी हासिल होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
