हल्द्वानी: स्कूल के लिए निकला छात्र तीन दिन से लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से स्कूल के लिए निकला छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पिछले तीन दिन से उसका कोई पता नहीं है। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। छात्र को कुछ स्थानों पर सीसीटीवी में देखा गया है। 

पदमपुरी के पास रहने वाल सुभाष दुम्का का 15 वर्षीय बेटा भाष्कर यहां शिवपुरी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में अपने फूफा मोहन सनवाल के घर पर रहता था। वह यहां हिमालय विद्या मंदिर आवास विकास में 9वीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के मुताबिक बीती 17 फरवरी की सुबह साढ़े 8 बजे भाष्कर तैयार होकर घर से निकला था।

दोपहर 2 बजे छुट्टी होने के बाद भी जब वो घर नहीं पहुंचा तो तलाश करते परिजन स्कूल पहुंच गए। स्कूल में पता लगा कि स्कूल 17 फरवरी को बंद था और पैरेंट्स मीटिंग थी। जिसके बाद परिजन काठगोदाम पुलिस के पास पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। 

संबंधित समाचार