पंतनगर: किसानों की आय बढ़ाने पर वेबिनार में हुआ मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंतनगर। कृषि एवं पर्यावरण तकनीकी विकास संस्था के तत्वावधान में ’पर्सपैक्टिव ऑन एग्रीकल्चरल एंड एप्लाइड साइंसेज इन कोविड-19 सिनेरियो’ विषयक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के आयोजन की शुरुआत हुई। जिसमें देश विदेश के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन किया जा रहा है। 4-6 अक्तूबर तक चलने वाले इस आयोजन का रविवार को शुभारंभ किया …

पंतनगर। कृषि एवं पर्यावरण तकनीकी विकास संस्था के तत्वावधान में ’पर्सपैक्टिव ऑन एग्रीकल्चरल एंड एप्लाइड साइंसेज इन कोविड-19 सिनेरियो’ विषयक अंतरराष्ट्रीय वेबिनार के आयोजन की शुरुआत हुई। जिसमें देश विदेश के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की आय बढ़ाने पर मंथन किया जा रहा है।

4-6 अक्तूबर तक चलने वाले इस आयोजन का रविवार को शुभारंभ किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राजीव गांधी विश्वविद्यालय इटा नगर (आंध्र प्रदेश) के कुलपति सहित मुख्य वक्ता शोभित विश्वविद्यालय मेरठ के कुलपति प्रो. ओपी गर्ग, ज्योति विद्यापीठ विश्वविद्यालय जयपुर की कुलपति प्रो. रूही दहिया, इजिप्ट के प्रो. ऐटिया अहमद, डायरेक्टर जनरल बांग्लादेश डॉ. मजीरूल इस्लाम व डॉ. मोतिहर रहमान आदि ने कृषि व किसानों की आर्थिक स्थिति पर अपने विचार रखे।

इसमें मुख्यतः कृषि, किसान व पर्यावरण संरक्षण नियम, एमएसपी, कृषि का आधुनिकीकरण, कृषि उत्पादन पर उचित बाजार प्रणाली आदि पर जोर देते हुए गांवों में ही कृषि संबंधी इकाइयां लगाकर कृषि उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाने की बात कही गई। साथ ही अन्य तकनीकी सत्रों में देश विदेश से शामिल कृषि व पर्यावरण वैज्ञानिकों द्वारा अपने विचार व अन्वेषणों पर विस्तार से चर्चा की गई, जो किसानों के लिए उपयोगी है।

कार्यक्रम के सफल संचालन में पंतनगर विवि के पूर्व कीट वैज्ञानिक एवं एग्रीकल्चरल एंड इन्वायरमेंटल टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सीपी सिंह, सचिव डॉ. वाजिद हसन, हयमा नाज (साउथ अफ्रीका), प्राध्यापक डॉ. हरिकेश सिंह (सहारनपुर), डॉ. ए. स्वामी (मेघालय) व एफआरआई देहरादून के डॉ. अरविंद कुमार का विशेष सहयोग रहा।

संबंधित समाचार