बहराइच: नगर पंचायत कर्मी बता महिला से 15 हजार की ठगी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पयागपुर/बहराइच, अमृत विचार। जिले के ग्राम रुकनापुर निवासी महिला से प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त निकलवाने के नाम नगर पंचायत कर्मचारी बनकर 15 हजार रुपये की ठगी हो गई। जिस पर महिला ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर तहरीर दी है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूकनापुर निवासी द्रोपदी पत्नी कोयले निवासी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला था। जिसमें तीसरी किस्त बाकी रही। जिसका पैसा लाभार्थी द्रोपदी के खाते में 50,000 आया है। 

उसे निकलवाने के लिए नगर पंचायत कर्मचारी बनकर एक अज्ञात व्यक्ति लाभार्थी के घर पहुंच कर लाभार्थी को बृहस्पतिवार दिन में करीब 12:00 बजे साथ में आर्यावर्त बैंक शाखा भूपगंज पयागपुर लाया। इसके बाद ठग ने 50,000 का विड्राल भरकर पैसा निकलवा लिया। 

फिर गिनकर 35,000 लाभार्थी के हाथ में दिया। शेष, 15000 लेकर चंपत हो गया। जब तक लाभार्थी ने अज्ञात व्यक्ति के बारे में खोज शुरू किया, तब तक ठगी करने वाला अज्ञात व्यक्ति फरार हो गया।

जिसकी लिखित सूचना थाना पयागपुर में द्रोपदी की तरफ से दिया गया है। थानाध्यक्ष पयागपुर कमल शंकर चतुर्वेदी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी तक प्रार्थना पत्र हमारे पास नहीं पहुंचा है। प्रार्थना पत्र मिलते ही जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हनीट्रैप: दंपती को ब्लैकमेल कर वसूले 30 लाख रुपये, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच

संबंधित समाचार