Bareilly News: वह दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने का सपना पूरा करेगा- त्रिवेंद्र सिंह रावत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार रात आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गांव कांधरपुर स्थित आवास पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। 

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वह दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनने का सपना पूरा करेगा। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वह यूपी के प्रभारी रहे हैं। उस समय राज्य में भाजपा की सरकार नहीं थी। उस समय बिजली के तार पर कपड़े सुखाए जाते थे। कहा कि नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले उत्तराखंड के प्रभारी भी रहे हैं। 

गुजरात का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने गुजरात मॉडल को देश और दुनिया के सामने रखा। लोगों ने गुजरात मॉडल की सराहना की। बरेली मंडल क्लस्टर प्रभारी सुरेश राणा, विधायक राघवेन्द्र शर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह समेत, सांसद के मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप आदि मौजूद रहे।

ये भी पढे़ं- Bareilly News: मुख्यमंत्री को नकली हरियाली दिखाने के लिए फूंक दी अच्छीखासी रकम, अब की जा रही असली घास लगाने की तैयारी

 

संबंधित समाचार