संभल: सांसद बर्क के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब, किया सुपुर्दे खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। संभल लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को गमगीन माहौल के बीच अंतिम विदाई दी गई। जनाजे में भारी जन सैलाब उमड़ा।

देश के सबसे उम्र दराज सांसद 94  वार्षिक  डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क पिछले एक माह से बीमार थे। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती सांसद बर्क़ का मंगलवार को निधन हो गया था। संभल के दीपक सराय में उनके घर के नजदीक ही सगीर पैलेस में शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। जहां कल से ही लोगों की भारी भीड़ अपने अजीज नेता के आखरी दीदार को उमड़ रही थी।

 बुधवार सुबह पुलिस की टोकरी ने संसद को सलामी दी उसके बाद जनाजा कब्रिस्तान के लिए रवाना हुआ। जनाजे में   लाखों लोग शामिल हुए। भारी भीड़ को देखते हुए जनपद के तमाम थानों का पुलिस बल व्यवस्था बनाने के लिए लगाया गया था।  वहीं कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया था। समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव जनाजे में शामिल हुए। वहीं राज्यसभा सांसद जावेद अली के साथ ही पार्टी के कई विधायक व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रामपुर जा रहे चंद्रशेखर को संभल में किया नजरबंद, सीओ को सुनाई खरी खोटी

संबंधित समाचार