Kanpur: नामी कंपनी के नकली पाइप बेच रहा था दुकानदार; कर रहा था लोगों से धोखाधड़ी...रिपोर्ट दर्ज...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर थानाक्षेत्र में नामी कंपनी के नकली पाइप बेचने पर कंपनी के अधिकारियों ने छापेमारी करके दुकानदार पर एफआईआर दर्ज कराई है। कंपनी प्रतिनिधि ने पुलिस के सहयोग से दुकान की तलाशी ली तो कंपनी के 328 नकली पाइप बरामद हुए।

हार्डवेयर पाइप बनाने वाली नामी कंपनी सुप्रीम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के नकली माल पकड़ने के लिए अधिकृत दिल्ली आधारित कंपनी के प्रतिनिधि दीवान सिंह ने कल्याणपुर पुलिस को कंपनी का नकली माल बिकने की सूचना दी थी। इस पर न्यू शिवली रोड पर स्थित न्यू द्विवेदी हार्डवेयर पाइंट इलेक्ट्रिक गुड्स दुकान पर छापा मारकर मुकेश कुरील को सुप्रीम कंपनी के नकली पाइप बेचते पकड़ा। 

पुलिस ने दुकान से 328 नकली सुप्रीम ब्रांड के पाइप बरामद किए। कंपनी प्रतिनिधि की तहरीर पर दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट व ट्रेडमार्क अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: अयोध्या में ड्यूटी के दौरान ई-बस चालक को पड़ा हार्टअटैक, मौत; परिजनों ने डिपो में शव रखकर किया हंगामा...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म